भारतीय डाक विभाग ने लंदन में 27, जुलाई 2012 से शुरु होने वाले ओलम्पिक खेल के मद्देनजर 25, जुलाई 2012 को 4 डाक टिकट जारी किये। इनमें से 2 डाक टिकट 5/- रू0 मूल्य वर्ग के व अन्य 2 डाक टिकट 20/- रू0 मूल्य वर्ग में उपलब्ध हैं। इलाहबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि चार-चार लाख की संख्या में छपे इन डाक टिकटों पर वालीबाल, रोविंग, सेलिंग एवं बैडमिन्टन खिलाडि़यों का सुन्दर चित्रण किया गया है। इण्डियन सिक्योरिटी प्रेस, नासिक द्वारा वेट आफसेट रूप में मुद्रित इन डाक टिकटों के साथ चार लाख स्मारिका शीट भी जारी की गयी हैं।