1:18 am - Sunday May 26, 2013

“मौत तो एक कविता है” कहने वाले काका नहीं रहे….

‘आनंद’ फिल्म में ‘मौत तो एक कविता है’ संवाद बोल कर दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा जाने वाले हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (काका) का आज दोपहर मे 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार दोपहर मुंबई स्थि‌त अपने घर ‘आशीर्वाद’ में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को जुहू में किया जाएगा ।

राजेश खन्ना एक अप्रैल से ही बीमार थे। कमजोरी की शिकायत के चलते उन्हें ‌लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उन्हें चार दिनों में ही डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी थी । जून में लीलावती अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया गया था. तब उन्हें दो हफ्ते बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

कमजोरी की शिकायत के कारण उन्हें शनिवार को लीलावती अस्पताल में तीसरी बार भर्ती कराया गया। लेकिन मंगलवार का डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।

150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके राजेश खन्ना कुछ दिन पहले ही अप्सरा आवार्ड में शामिल हुए थे उन्हें दिलीप कुमार, मनोज कुमार, सायरा बानो जैसी फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों में शामिल कर सम्मानित किया गया था।

उन्हें परिकल्पना परिवार की ओर से बिनम्र श्रद्धांजलि ।

Filed in: विविध

6 Responses to ““मौत तो एक कविता है” कहने वाले काका नहीं रहे….”

  1. July 18, 2012 at 6:40 pm #

    विनम्र श्रद्धांजलि ।

  2. July 18, 2012 at 7:22 pm #

    काका को हमारी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि!

  3. July 18, 2012 at 8:27 pm #

    SUPERSTAR RAJESH KHANNA KO BHAVBHEENEE SHRDDHANJLI . BKAUL IQBAL -

    HAZAARON SAAL NARGIS APNEE BENOOREE PE ROTEE HAI
    BADEE MUSHKIL SE HOTAA HAI CHAMAN MEIN DEEDAWAR PAIDA

  4. kunwar kusumesh
    July 18, 2012 at 8:57 pm #

    उन्हें बिनम्र श्रद्धांजलि .

  5. July 18, 2012 at 9:38 pm #

    ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को धैर्य. विनम्र श्रद्धांजलि

  6. Rakesh Kumar
    July 19, 2012 at 2:34 pm #

    राजेश खन्ना जी को विनम्र श्रद्दांजलि.

Leave a Reply