2:07 pm - Friday May 24, 2013

विभिन्न क्षेत्रों मे सक्रिय लोगों को मिला राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड

युवा लेखिका ड़ॉ प्रीत अरोड़ा को हिन्दी साहित्य में उनके कार्य को देखते हुए  सीमापुरी टाइम्स की ओर से राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड २०१२ दिया गया
युवा लेखिका ड़ॉ प्रीत अरोड़ा को हिन्दी साहित्य में उनके कार्य को देखते हुए सीमापुरी टाइम्स की ओर से राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड २०१२ दिया गया

जिला मोहाली की रहने वाली ड़ॉ प्रीत अरोड़ा को यंग और बेस्ट हिंदी लेखन के लिए राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड (2012) दिया गया है .पँजाब यूनिवर्सिटी से हिन्दी में पीएचडी  करने वाली ड़ा प्रीत भारत के इलावा अमरीका ,कनाडा ,ब्रिटेन,नेपाल ,यू.ए.ई.सहित अन्य कई देशों में प्रकाशित होने वाली मैगज़ीन में आर्टिकल लिखती हैं.इसके साथ ही ड़ा प्रीत पत्रिका और किताब का सम्पादन भी कर रही हैं.

जिला मोहाली की रहने वाली ड़ॉ प्रीत अरोड़ा को यंग और बेस्ट हिंदी लेखन के लिए राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड (2012) दिया गया है .यह समारोह (speaker hall consitution club ,rafi marg ,new delhi ) में आयोजित किया गया था.यह अवार्ड उन्हें केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने दिया. इससे पहले भी इनकी कहानी और कविता को सम्मानित किया जा चुका है.पँजाब यूनिवर्सिटी से हिन्दी में पीएचडी करने वाली ड़ा प्रीत भारत के इलावा अमरीका ,कनाडा ,ब्रिटेन,नेपाल ,यू.ए.ई.सहित अन्य कई देशों में प्रकाशित होने वाली मैगज़ीन में आर्टिकल लिखती हैं.इसके साथ ही ड़ा प्रीत पत्रिका और किताब का सम्पादन भी कर रही हैं.प्रीत बताती हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा बच्चों और महिलाओं पर लिखना अच्छा लगता है

नई दिल्ली | प्रतिष्ठित राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड-2012 के लिए चयनित लोगों को सीमापुरी टाइम्स राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्रिका के तत्वाधान में राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड-2012 समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सीमापुरी टाइम्स पत्रिका के संपादक श्री रामप्रकाश वर्मा ने समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह का आयोजन 10 जुलाई,मंगलवार को शाम 2:30 बजे स्पीकर हॉल काँस्टीट्यूशन क्लब रफी मार्ग नई दिल्ली में किया जायेगा। श्री रामप्रकाश वर्मा ने यह भी बताया कि समाजसेवा,पत्रकारिता, शिक्षा, कला आदि क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं को इस अवार्ड के माध्यम से सम्मानित किया जाता है। केंद्रीय कोयला मंत्री,भारत सरकार श्री श्रीप्रकाश जायसवाल,प्रो.किरण वालिया,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री,दिल्ली सरकार एवं श्री रामचंद्र खूँटिया,सांसद (राज्यसभा) द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया जायेगा.उल्लेखनीय है कि सीमापुरी टाइम्स,समाचार पत्रिका की ओर से हर वर्ष “राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड” दिए जाते हैं।

इस वर्ष एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित होने वाले लोगों में हरीश चंद्र शुक्ला “काक” (प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट),डॉ.एस.एन पठान (शिक्षाविद),शिव कुमार चौधरी “शिवा” (अभिनेता),डॉ.विनोद बब्बर (लेखन), किशोर श्रीवास्तव (लेखन), डॉ. अनुराग अवस्थी(तकनीकी शिक्षाविद), संजय भारद्वाज (क्रिकेट कोच), अमित मिश्रा (भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य),डॉ. जगमोहन सिंह वर्मा (शिक्षाविद एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत), हिना जूनी पंडित, (युवा पत्रकार एवं राजनीतिज्ञ), डॉ.बिनॉय कुमार सैकिया (शिक्षा),उमेश चंद्र गौड़ (सामाजिक परिवर्तन),अरबिंद सिंह (शिक्षाविद, गणित के प्राध्यापक),डॉ.अल्का सिंह(महिला अधिकारों के लिए कार्यरत), मनोज शर्मा (फिल्म निर्माण), डॉ. हेमंत कुमार श्रीवास्तव (बाल साहित्य और मीडिया के क्षेत्र में लेखन),अतुल मिश्रा (कवि/लेखक), देबब्रत माझी (ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्यरत), ममता राउत (गायिका), पंडित नवीन चंद्र शुक्ला (समाजसेवा), रामदत्त तिवारी (बालसेवा के क्षेत्र में कार्यरत), पूनम माटिया (साहित्य ), बिजय सिंह, (पत्रकारिता), पूनम प्रकाश शुक्ला (समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत), डॉ. अनिल तिवारी (शिक्षा), शिशिर शुक्ला (वेब पत्रकारिता), सृष्टि सिन्हा (पत्रकारिता, कार्टून एवं लेखन के क्षेत्र में सक्रिय), डॉ. प्रीत अरोड़ा (अध्ययन, स्वतंत्र लेखन एवं अनुवाद के कार्य के लिए),राना जैदी (लेखन) आदि के नाम शामिल है.

(दिल्ली से सांस्कृतिक संवाददाता की रपट )

Filed in: गतिविधियाँ

2 Responses to “विभिन्न क्षेत्रों मे सक्रिय लोगों को मिला राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड”

  1. July 19, 2012 at 9:44 pm #

    PREET ARORA AUR ANYON KO BADHAAEE AUR SHUBH KAMNAAYEN .

  2. July 21, 2012 at 9:21 am #

    bahut-bahut shubhkaamanaayen !

Leave a Reply