10:00 am - Sunday May 19, 2013

किताबों की दुनिया

किताबों का एक अनोखा संसार है
जिसमे ज्ञान का अक्षय भण्डार है
मानो या न मानो
किताबों से ही जीवन में बहार है

किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त हैं
जो हमें जीना सिखाती हैं
शिक्षिका के रूप में
हमें पढ़ाकर साक्षर बनाती हैं

किताबें परियों की कहानी सुनाती हैं
ये अनकही पहेलियाँ भी सुलझाती हैं
किताबों से मनचाहे वरदान प्राप्त होते हैं
किताबें पढकर सपने भी साकार होते हैं

किताबों से विद्यार्थी बहुत कुछ पाता है
किताबें ही उसकी भाग्य निर्माता हैं

किताबों की यही तो निराली अदा है
इसलिए सारी दुनिया इन पर फिदा है !

प्रीत अरोड़ा

जन्म – २७ जनवरी १९८५ को मोहाली पंजाब में। शिक्षा- एम.ए. हिंदी पंजाब विश्वविद्यालय से हिंदी में दोनो वर्षों में प्रथम स्थान के साथ। कार्यक्षेत्र- अध्ययन एवं स्वतंत्र लेखन व अनुवाद। अनेक प्रतियोगिताओं में सफलता, आकाशवाणी व दूरदर्शन के कार्यक्रमों तथा साहित्य उत्सवों में भागीदारी, हिंदी से पंजाबी तथा पंजाबी से हिंदी अनुवाद। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित लेखन जिनमें प्रमुख हैं- हरिगंधा, पंचशील शोध समीक्षा, अनुसन्धान, अनुभूति, गर्भनाल,हिन्दी-चेतना(कैनेडा),पुरवाई (ब्रिटेन),आलोचना, वटवृक्ष,सृजनगाथा,सुखनवर, वागर्थ,साक्षात्कार,नया ज्ञानोदय, पाखी,प्रवासी-दुनिया, आदि मे लेख,कविताएँ,लघुकथाएं,कहानियाँ, संस्मरण,साक्षात्कार शोध-पत्र आदि।वेब पर मुखरित तस्वीरें नाम से चिट्ठे का सम्पादन. E-mail-[email protected]

Filed in: कविता

One Response to “किताबों की दुनिया”

  1. August 22, 2012 at 2:47 pm #

    किताबों की दुनिया पर मैं भी फिदा हूँ |सच्चे साथी !

Leave a Reply