बिहार प्रगतिशील लेखक संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि प्रख्यात आलोचक, समीक्षक एवं हिन्दी में प्रगतिशील धारा के लेखक डा० बिजेन्द्र नारायण सिंह (78) का निधन इलाज के दौरान कल 13 अगस्त रात पटना में हो गया.
डा० सिंह का जन्म समस्तीपुर के विभूतिपुर में हुआ था.बिहार के टीएनबी कॉलेज भागलपुर सहित केन्द्रीय विश्वविद्यालय हैदराबाद में हिन्दी विभागाध्यक्ष के पद पर ये कार्यरत थे. सम्प्रति मुजफ़्फ़रपुर मे रहकर साहित्य साधना कर रहे थे। कई ग्रंथों के प्रणेता डा० बिजेन्द्र ताउम्र प्रगतिशील साहित्य लेखन से संबद्ध रहे.जनवादी लेखक संघ के वर्तमान में बिहार अध्यक्ष के पद पर रहते हुए प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यक्रमों में इनकी उल्लेखनीय भागीदारी रही.बिहार प्रलेस के महासचिव श्री राजेन्द्र राजन ने कहा कि इससे बिहार के साहित्य लेखन को अपूरणीय क्षति हुई है.
श्री राजेन्द्र राजन ने ये भी बताया कि हाल में उन्होंने बेगुसराय के गोदरगांवा स्थित विप्लव पुस्तकालय को अपनी पांच हजार पुस्तकें सहयोग स्वरुप प्रदान किया, जहाँ देश के नामचीन साहित्यकार, लेखक जुटते रहे हैं.
डा० बिजेन्द्र ना० सिंह के निधन पर प्रगतिशील लेखक संघ के डा० खगेन्द्र ठाकुर, ब्रज कुमार पाण्डेय, शहंशाह आलम, डा० पूनम सिंह, अरूण शीतांश, जनार्दन मिश्र, रमेश ऋतम्भर, रानी श्रीवास्तव आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
परिकल्पना ब्लॉगोत्सव की यह प्रस्तुति आपको कैसी लगी, हमें पूरी विनम्रता के साथ बताएं, क्योंकि विनम्रता एक विवेकशील ह्रदय की अभिव्यक्ति है तथा दूसरों द्वारा अनुसरण किये जाने के लिए महानता का उदाहरण प्रस्थापित करती है ! इसलिए आपसे विनम्र निवेदन है कि अपनी प्रतिक्रियाओं से अवश्य अवगत कराएं .....!
डा० बी. एन. सिंह जी का निधन हिंदी साहित्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उनके लेख समाज हितो क़ि रक्षा करने बाले होते थे. साथ ह़ी उनका साहित्य आज क़ि युवा पीढ़ी के लिए बरदान साबित करती थी. उनके निधन पर हम शोक ब्यक्त करते है. उनकी आत्मा को शांति मिले .सनोत्श गंगेले -अध्यक्ष प्रेस क्लब नौगाव जिला छतरपुर मध्य प्रदेश 09893196874
डा० बी. एन. सिंह जी का निधन हिंदी साहित्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उनके लेख समाज हितो क़ि रक्षा करने बाले होते थे. साथ ह़ी उनका साहित्य आज क़ि युवा पीढ़ी के लिए बरदान साबित करती थी. उनके निधन पर हम शोक ब्यक्त करते है. उनकी आत्मा को शांति मिले .संतोष गंगेले -अध्यक्ष प्रेस क्लब नौगाव जिला छतरपुर मध्य प्रदेश 09893196874
parikalpna samuh ko hardik dhanyawad .
bijender sahab ki nidhan kahabar sunker mai bhi stabhabh rah gaya ha. meri aur se bhi unko binamra sardhanjali .
Ram Balak roy
Samastipur [email protected]

प्रस्तुति बुधवार के चर्चा मंच पर ।।
विनम्र श्रद्धांजली डा बिजेंद्र जी को प्रभु उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे
श्रद्धांजलि !
विनम्र श्रद्धांजली
parikalpna samuh ko hardik dhanyawad .
bijender sahab ki nidhan kahabar sunker mai bhi stabhabh rah gaya ha. meri aur se bhi unko binamra sardhanjali .
Ram Balak roy
Samastipur
[email protected]
bhagwan unki aatma ko shanti pradan kare… vinamra shraddhanjali…