8:51 am - Thursday May 23, 2013

पटना जिला प्रगतिशील लेखक संघ का गठन

- पटना जिला प्रगतिशील लेखक संध का गठन
- बिहार प्रलेस की प्रस्तावित पत्रिका हेतु बैठक
- शिवहर जिला युनिट का गठन

9 सितम्बर रविवार को बिहार प्रलेस की पटना जिला प्रगतिशील लेखक संघ का विधिवत गठन राज्य कार्यालय – केदार भवन में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि बिहार प्रलेस के महासचिव राजेन्द्र राजन व डा. रानी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पटना जिला प्रलेस इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ । इस बैठक में  सर्वसम्मति से प्रो. पूर्णेन्दु मुखोपाध्याय पटना जिला प्रलेस के अध्यक्ष, डा. रानी श्रीवास्तव एवं राजकिशोर राजन उपाध्यक्ष, शहांशाह आलम जिला सचिव एवं राजकुमार शाही उप सचिव निर्वाचित हुए।
7 सितम्बर को सम्पन्न बिहार प्रलेस की एक और महत्वपूर्ण बैठक में बिहार प्रलेस की ओर से साहित्यिक पत्रिका ‘रोशनाई’ नाम से पत्रिका का प्रकाशन करने का निर्णय लिया गया। डा. ब्रजकुमार पाण्डेय, राजेन्द्र राजन एवं पूनम सिंह की उपस्थिति में इस संबन्ध में अगली बैठक 16 सितम्बर को निर्धारित की गयी।
26 अगस्त को बिहार प्रलेस की शिवहर जिला युनिट का गठन किया गया। इसमें देशबंधु शर्मा जिलाध्यक्ष एवं मोहन फतहपुरी जिलामंत्री निर्वाचित हुए। यह बैठक भगवतीचरण भारती, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में आयोजित थी।

- अरविन्द श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता, बिहार प्रगतिशील लेखक संघ
मोबाइल – 09431080862.

Filed in: गतिविधियाँ

No comments yet.

Leave a Reply