नई दिल्ली, 10सितम्बर ,गत दिवस अखिल भारतीय बुदेलखण्ड साहित्य एवं संस्कृति परिषद के ततवावधान में बुंदेलखंड का एक राष्ट्रीय प्रतिनिधि मण्डल, देष के ग्रामीण विकास राज्य मंत्रीश्री प्रदीप जैन आदित्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री कैलाष मड़बैया के नेतृत्व में,भारत के गृहमंत्री श्री सुशिल कुमार शिंदे से नई दिल्ली में मिला और उन्हें मध्यप्रदेष एवं उत्तर प्रदेश के सम्पूर्ण बुंदेलखंड के सभी दलों के सांसदों की ओर से और साहित्यकारों-पत्रकारों की ओर से हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपकर बुन्देली को संविधान की आठवीं सूची में स्थान देने की,अपनी लम्बे समय से चली आरही मॉंग को पूरा करने के लिये अनुरोध किया।