नई दिल्ली, 19 सितम्बर,2012, यहां दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में राजीव गांधी अवार्ड स्मारिका विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में श्री सिब्ते रजी पूर्व राज्यपाल असम, झारखण्ड व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भारत सरकार, श्री हरीश रावत, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भारत सरकार, श्री राजाराम पाल , सांसद जोनल प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रामप्रकाश वर्मा मुख्य संपादक आदि शामिल थे। इस अवसर पर जहां सर्वश्री एस. पी. दुबे, अंजू शर्मा, पूनम माटिया व किशोर श्रीवास्तव आदि ने अपनी सुमधुर कवितायें प्रस्तुत कीं वहीं पंकज चतुर्वेदी (नेशनल बुक ट्रस्ट ) , फजल इमाम मल्लिक(जनसत्ता ) , कॉक, अरविन्द कुमार,सरोज शर्मा, नवीन शुक्ल , शिव कुमार चौधरी व अलका सिंह आदि ने अवार्ड व राजीव गांधी के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किये।