हम सब साथ साथ तथा अक्षित लैंग्वेज सर्विसेस की ओर से “श्री अजय शुक्ल स्मृति नवांकुर प्रतियोगिता” हेतु “कन्या भूण हत्या” विषय पर 35 वर्ष तक की आयु के रचनाकारों से कविता विधा में प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं. विजेता का चुनाव हमारे निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा तथा सर्वश्रेष्ठ रचना पर 2000/- रु. नकद तथा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा. श्रेष्ठ रचना को 1000/- रु. नकद तथा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा व अच्छी रचना पर 500/- रु. नकद तथा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा. 10 सराहनीय कविताओं पर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे.
रचना भेजते समय कृपया निम्न बातों का ध्यान रखें-
- रचनाएँ स्वरचित, मौलिक व अप्रकाशित होनी चाहिए. इस आशय का प्रमाणपत्र रचना के साथ संलग्न करें
- रचनाकार की आयु 31 जुलाई 2012 को 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
- आयु प्रमाणपत्र संलग्न करें
- अपना 1 फोटो, एक बायोडाटा (पूरा नाम, पता, फोन, मो. नं. एवं ईमेल का पता, यदि कोई हो; सहित), 2 जबावी पोस्टकार्ड व एक जबावी लिफाफा रचना के साथ भेजें
- रचनाएँ डाक या ई मेल से भी भेजी जा सकती हैं.
- चयनित प्रतिभाओं को संभवतः नवंबर में दिल्ली में आयोजित एक समारोह में आमंत्रित कर पुरस्कृत किया जायेगा। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा। परन्तु बाहर से आने वाले प्रतिभागियों को उनके चाहने पर उनके रुकने/ठहरने की घरेलू व्यवस्था की जा सकती है।
- डाक से रचनाएँ निम्न पते पर भेजें-
- सोनाली मिश्रा (संयोजिका)
सी-208 जी-1, नितिन अपार्टमेंट
शालीमार गार्डन, एक्सटेंशन – 2,
साहिबाबाद, गाज़ियाबाद- 220103, उ. प्र
Phone – 9818704145
9868709348
- ई-मेल से रचनाएँ निम्न पतों पर भेजें-
[email protected]
[email protected]
- रचनाएँ भेजने की अंतिम तिथि ३० सितम्बर, 2012 है

