‘दिनकर जयन्ती’ पर पटना प्रलेस का आयोजन – कवि सम्मेलन !
अरविन्द श्रीवास्तव, मधेपुरा
Filed in: गतिविधियाँ
२३ सितंबर को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर बिहार प्रगतिशील लेखक संघ की पटना जिला इकाई द्वारा पटना स्थित केदार भवन के सभागार में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बिहार प्रलेस के महासचिव राजेन्द्र राजन ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ जनवादी गीतकार नचिकेता थे तथा संचालन डा. रानी श्रीवास्तव ने किया।