6:06 pm - Wednesday May 22, 2013

पच्चीस दिन के अंदर हरियाणा में नौ रेप

देश-दुनिया मे आज हरियाणा से मंगल यादव

कन्या भ्रूणहत्या और ऑनर किलिंग के लिए बदनाम हरियाणा अब बढ़ते गैंगरेप को लेकर फिर से सुर्खियों में है। पिछले 25 दिन में प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर 9 गैंगरेप हुए। एक केस में कार्रवाई न होने से आहत लड़की के पिता ने दस दिन बाद जहर खाकर जान दे तक दी।

केस-1: हिसार के डाबड़ा में दलित युवती के साथ रेप

9 सितंबर को हिसार जिले के गांव डाबड़ा में दलित लड़की के साथ बारह लड़कों ने गैंगरेप किया। पुलिस का चक्कर लगाकर लड़की का पिता थक गया। दस दिन बाद भी इस मामले में पुलिस की कोई कार्रवाई न होते देख आहत लड़की के बाप ने जहर खाकर जान दे दी। इस घटना के लड़की के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया तब कहीं जाकर मीडिया का ध्यान इस जघन्य अपराध पर जाकर पड़ा। मीडिया ने जब इस मामले को हाई लाइट किया तब कहीं जाकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस की लापरवाही पर महिला आयोग की टीम ने मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा को पत्र लिखा है। मौके पर पीड़िता का बयान लेकर आयोग की टीम ने पुलिस प्रशासन की जमकर आलोचना की और जल्द से जल्द आपराधियों को पड़ने के लिए निर्देश दिया। इस मामले में पुलिस ने अब नौ आरोपी समेत दो लोगों को आरोपियों का साथ देने के इल्जाम में गिरफ्तार किया है।

केस -2: जींद में विवाहिता के साथ दुष्कर्म

21 सितंबर को जींद के पिल्लूखेड़ा में विवाहिता के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पिस्तौल के बल पर मां के सामने ही बिवाहिता को हबस का शिकार बनाया। बुलंद हौसले वाले युवकों ने रेप करने का एमएमएस भी बनाया गया। इन लड़कों ने इस एमएमएस को उसके गांव में बांट भी दिए। पीड़िता ने जब पुलिस में शिकायत लेकर गई तो उसे भी खाली हाथ लौटना पड़ा। मामले की जांच के बाद कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने रेप पीड़िता को पांच दिनों तक घुमाया। कार्रवाई ना होते देख पीड़िता ने जब आत्मदाह की धमकी दी तो तब पुलिस के कान खड़े हुए और केस दर्ज कर लिया। तीनों आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया हैं जबकि एक फरार अब भी फरार है। जिसे पकड़ने में पुलिस प्रशासन आज भी विफल रहा है।

केस-3: गोहाना में छात्रा के साथ रेप

26 सितंबर को सोनीपत जिले के गोहाना में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया। लड़की सामान लेने गई दुकान पर सामान लेने गई तो दुकानदार ने गोदाम से सामान देने की बात कही। वही पर पहले से ही तीन लोग बैठे थे। चारों ने मिलकर बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है। और चारों न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं।

केस-4: तोशाम में 8 वीं के छात्रा के साथ बलात्कार

29 सितंबर को भिवानी जिले के तोशाम के गांव संडवा में तीन युवकों ने 8 वीं की छात्रा का टाटा सूमो से अगवा कर लिया। इसके बाद गाड़ी को किसी सुनसान जगह पर ले गए और छात्रा को अपनी हबस का शिकार बनाया। किया गया। बाद में छात्रा को गांव में छोड़कर युवक फरार हो गए। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों पर केस दर्ज किया है। एक अक्टूबर को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

केस-5: घरौंडा में युवती से रेप

करनाल में महिलाओ की अस्मत अब उनके घर पर भी महफूज नहीं है , हवस के भूखे दरिन्दे महिलाओं को घर में घुस कर अपना निशाना बनाने से नहीं चूक  रहे हैं। बुलंद हौसलों से लैस एक युवक ने 3 अक्टूबर को घरौंडा में डेरा गांव के संजय नगर में रहने वाली एक युवती के घर में घुसकर गांव के ही प्रदीप नाम के एक युवक ने 20 वर्षीय लड़की के साथ जबरन अवैध संबंध बना डाला। पीड़ित लड़की ने बताया कि लड़का उसे चाहता था। और उससे शादी करना चाहता था। शादी से इनकार करने पर युवक कई दिनों से मौका ताड़ रहा था। 3 अक्टूबर को घर में अकेली देखकर हबसी ने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

केस-6 सोनीपत के बरोदा में नवविवाहिता से बलात्कार

3 अक्टूबर को सोनीपत के बरोदा में नवविवाहिता से दुष्कर्म का एक औऱ मामला आया । बरोदा के बनवासा गांव में रहने वाली नवविवाहिता 28 सितम्बर को संदिग्ध परिस्तिथियों में लापता हो गई थी। लड़की के पिता ने बरोदा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। 3 अक्टूबर को नवविवाहिता जब अपने गांव बनवासा पहुंची तो रो-रोकर अपनी आफबीती अपने परिजनों को बताई। नवविवाहित लडक़ी ने बताया कि चार लडक़ों ने खेतों में ले जाकर उसके साथ बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला ने सारी बात का  खुलासा पुलिस के सामने किया। नवविवाहिता ने बताया कि 28 सितम्बर को उसकी पड़ोस की माफी नाम की भाभी के पास किसी व्यक्ति का फोन आया। माफी ने नवविवाहिता से कहा कि फोन उसके पति का है और उसे गोहाना बुलाया है। माफी ने उसे किराया देखकर गोहाना भेज दिया। जब वह गोहाना पहुंची तो उसे उसका पति तो नहीं मिला लेकिन वहां से उसे गांव खंदराई के  सुनील औऱ संजय नामक युवकों ने दो और साथियों के साथ जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर  खंदराई गांव की तरफ खेतों में ले गए और वहां चारों लडक़ों ने नवविवाहिता ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। गैंगरेप की पीडि़त दलित महिला की दो माह पहले ही पानीपत जिला के इदियाना गांव के सुनील के साथ शादी हुई थी।

केस-7 रोहतक में अपहरण कर किशोरी से रेप


2 अक्टूबर को रोहतक में अपहरण कर किशोरी से रेप करने का एक और मामला सामने आया है। हरियाणा के सीएम भूपेंदर सिंह के गृह नगर रोहतक में पुलिस डाल-डाल तो अपराधी पात-पात। तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रहे अपराधों पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। 2 अक्टूबर को शहर के कच्ची गढ़ी मोहल्ले की एक किशोरी को अपहरण कर रेप की घिनौनी करतूत दो युवकों की है, जिन्हें पीड़िता की चाची, मामी व बुआ की शह मिली थी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज किया है। इसमें से दुष्कर्म के आरोपी बिंदर व साजिश में लिप्त मोनू व गीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2 अक्टूबर: नरवाना

दो अक्टूबर को नरवाना के गुरथली गांव की मंदबुद्धि दलित महिला बनी रेप की शिकार । पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी जेठानी औऱ उसका भतीजा दोनों की शह  पर ही उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता के अनुसार दोनों मिलकर उसे  बेचना चाहते थे। पीड़ित महिला की जेठानी ने बलात्कार के आरोपी को बुलाई थी और उसे मंदबुंद्धि महिला को उसके साथ बहाना बनाकर कहीं भेज दिया। इसके उस आदमी ने

केस-8/ 2 अक्टूबर: नरवाना

दो अक्टूबर को नरवाना के गुरथली गांव की मंदबुद्धि दलित महिला बनी रेप की शिकार । पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी जेठानी औऱ उसका भतीजा दोनों की शह  पर ही उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता के अनुसार दोनों मिलकर उसे  बेचना चाहते थे। पीड़ित महिला की जेठानी ने बलात्कार के आरोपी को बुलाई थी और उसे मंदबुंद्धि महिला को उसके साथ बहाना बनाकर कहीं भेज दिया। इसके उस आदमी ने दलित महिला को बेलरखा गांव के खेतों में लेकर रेप किया।

केस-9 / 30 सितंबर हथीन में नाबालिक से रेप


पलवल के हथीन में एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने 11 वर्षीय लड़की को अपना हबस का शिकार बनाया।

6 वीं क्लास की इस को घर में अकेला देकर गांव का ही राजसिंह ने मानवीय रिस्ते को शर्मशार कर दिया। डॉक्टरी रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

हरियाणा के डीजीपी रंजीव दलाल का कार्यकाल 31 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। लेकिन प्रदेश में लगातार हो रही गैंगरेप के मामलों ने विदाई के अंतिम दिनों में आए डीजीपी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। गैंगरेप की घटनाएं तेजी से बढ़ने के कारण पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।  राष्ट्रीय एससी आयोग के उपाध्यक्ष राजकुमार वेरका ने हरियाणा सरकार की आलोचना करते हए कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था के हालात बहुत ही खराब हैं। पुलिस इसके लिए दोषी है। पुलिस समय पर कोई कार्रवाई नहीं करती और जब मामला गर्मा जाता है तो नाममात्र की कार्रवाई कर देती है। दलितों के साथ अत्याचार की घटनाएं भी सबसे ज्यादा हरियाणा में ही रही हैं।

3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की है और प्रदेश में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस को जरुरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। आगे देखना होगा कि मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा की नसीहत किताना कारगर साबित होती ।

Filed in: गतिविधियाँ

One Response to “पच्चीस दिन के अंदर हरियाणा में नौ रेप”

  1. Rajkumartiwari
    October 14, 2012 at 10:16 am #

    PARIKALPNA KI PRASTUTI KAFI AKCHI HEA LEKIN ESME JAN SAMASYAO AND KISHANO KI PARESHANIO KA SAMAVESH KIYA JAEY TO ESME AND BHI CHAR CHANDE LAG SAKTAE HEA

Leave a Reply