भारतीय राजभाषा विकास संस्थान देहरादून द्वारा शिमला में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी के दिनांक 12.10.12 को समापन समारोह के अवसर पर श्री दिनेश कुमार माली को उनकी प्रकाशित कृति “ओड़िया भाषा की प्रतिनिधि कविताएं” पुस्तक पर संस्थान के सर्वोच्च सम्मान- भारतेन्दु साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में डॉ वी॰ पी॰ कुंज मेत्तर,पूर्व डीन, केरल विश्वविद्यालय,डॉ॰ वी॰ के॰ भारद्वाज ,भूतपूर्व कुलपति,मानव भारती विश्वविद्यालय, शिमला ,डॉ॰ अरुण कुमार सिंह, प्रोफ़ेसर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, डॉ प्रदीप कुमार अग्रवाल, निदेशक (वित्त)भारतीय कपास निगम, मुंबई तथा संस्थान के निदेशक डॉ॰ के॰पी॰सिंह थे । इस अवसर पर उनकी कृति “सरोजिनी साहू की ओडिया दलित कहानियां” का भी विमोचन हुआ। इसके अतिरिक्त उन्हें अपने वैज्ञानिक आलेख तथा परिचर्चा में सक्रिय योगदान के लिए भी सम्मानित किया गया ।