Archive: बाल-मन Subscribe to बाल-मन
सबसे प्यारी — “जान” है तू
हे ! बिटिया तू कितनी प्यारी
सुन्दर- दिव्य - मूर्ति देवी
निर्मल पावन है गंगा सी
मुट्ठी भर-भर सब लायी
————————-
सूनी कोख - तेरी माता की
पाँच साल - अब भर आयी
चेहरे पर मुस्कान है ऐसी
जाने कौन गड़ा धन पायी
—————————–
तू मुस्काती-हम सब खिलते
गोदी दौड़ उठाते
बचपन का सुख सब पाने को
पलकों तुझे बिठाते
————————-
मेरी कल्पना - मेरी प्रतिभा
ममता मेरी- किरण है तू
तू सूरज है -तू चंदा है
आँखों का तारा री तू !
————————————
तू आयी तो जोश बढ़ा रे
ख़ुशी भरी है नयी उमंगें
दौड़ भाग सब काम करें हम
रग रग में जोशीला खून
हवा है रूख में
देखों जैसे - उड़े पतंगे
—————————–
हम सब गर्व से शीश उठाते
पुरस्कार जब तू लाती
इतने बच्चों में अव्वल तू
पत्र पत्रिका -फोटो तेरी छप जाती
————————————
बेटी अब पेट्रोल भरे है
बस-गाडी दौडाए
पुलिस मिलिट्री की कमान ले
भ्रष्टाचार मिटाए
झाँसी की रानी सी चमके
वायुयान उडाये
देश की बागडोर तू थामे
विश्व पटल पर छाये
————————————-
बेटी -बहना -वधू या माता
दुर्गा -काली -कितने रूप
जगजननी है- जग कल्याणी
ज्योति तू है - रूप अनूप
विद्या -लक्ष्मी -सरस्वती तू
शत शत नमन हे ! बिटिया रानी
सब से प्यारी -”जान ” है तू
————————————–
सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर
बच्चे...
डॉ. रूपचंद्र शास्त्री “मयंक” की दो बाल कविताएँ
“रेंग रही हैं बहुत गिजाई”
छम-छम वर्षा आई।
रेंग रही हैं बहुत गिजाई।।
पेड़ों की जड़ के ऊपर भी,
कच्ची...
बाल कहानी:नाश्ते से पहले
सुबह जब सीता नाश्ता करने बैठी तो उसने देखा कि उसका बाबा हँसिया लेकर कहीं बाहर जा रहा है। ताज्जुब...
मलक मेहता की चित्रकारी
======================================
नाम : मलक महेता
माता – पिता : प्रीती – तनय
जन्म – ९ मार्च २००१ , सूरत
शिक्षा...
अक्षिता पाखी के चार रेखाचित्र
नाम-अक्षिता (पाखी)
जन्म- 25 मार्च, 2007 (कानपुर)
मूल निवास - तहबरपुर, आजमगढ़ (यू.पी.)
मम्मी-पापा - श्रीमती...
बस्ते का भार
() जाकिर अली रजनीश
कब तक मैं ढ़ोऊंगा मम्मी,
यह बस्ते का भार?
मन करता है तितली के पीछे मैं दौड़ लगाऊं।
चिडियों...
फेसबुक के चक्कर से बाहर निकले ब्लॉगजगत
हिंदी ब्लॉग जगत में आजकल अवार्ड मेनिया सर चढ़ कर बोल रहा है. यह कुछ कुछ हिंदी साहित्य के छुटभैये...

